डॉ मनोज बने एमआइटी के नये परीक्षा नियंत्रक

डॉ मनोज बने एमआइटी के नये परीक्षा नियंत्रक

मुजफ्फरपुर. एमआइटी के सहायक प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार को नये परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एमके झा की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गयी है. परीक्षा से संबधित कार्य का सुचारू रूप से निष्पादन को लेकर डॉ मनोज कुमार काे यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. प्राचार्य ने कहा कि संस्थान के हित में लगातार पहल की जा रही है. कक्षाओं के साथ-साथ परीक्षा की गतिविधि भी ससमय संचालित हो सके. इसको लेकर डॉ मनोज कुमार को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है. उन्होंने संस्थान में अध्ययनरत छात्रों से नियमित रूप से कॉलेज आने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >