डॉ कांतेश का इस्तीफा मंजूर, डॉ अशोक नये सचिव

Dr Kantesh’s resignation accepted, Dr Ashok new secretary

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू के स्पोर्ट्स काउंसिल में बड़ा बदलाव हुआ है. विवि के कुलपति ने स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ कांतेश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. डॉ कांतेश जो पीजी पॉलिटिकल साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दिया था. उनकी जगह डॉ राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज के गणित विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अशोक साह को स्पोर्ट्स काउंसिल का नया सचिव बनाया गया है. कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ अशोक शैक्षणिक दायित्वों को पूरा करने के साथ-साथ स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्य भी देखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >