मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर 58 किमी. में होगा दोहरीकरण का कार्य

Doubling work will be done on 58 km of the railway line.

पूर्व मध्य रेल की ओर से 635 करोड़ ���ा टेंडर जारी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर एक महत्वपूर्ण परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी है. यह कार्य मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के बीच यानी 58.740 किलोमीटर लंबे खंड के दोहरीकरण से संबंधित है. इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 635.39 करोड़ है. इस दोहरीकरण से मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के बीच रेल यात्रा में लगने वाला समय कम होगा, साथ ही इस महत्वपूर्ण मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन और अधिक सुगम हो जाएगा. रेल अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना उत्तर बिहार के रेल नेटवर्क के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. यह कार्य मुख्य रूप से 25 टन भारतीय रेलवे मानक लोडिंग के लिए दोहरीकरण से संबंधित है. इसमें मिट्टी का कार्य, ब्लैकेंटिंग, छोटे पुलों का निर्माण, स्टेशन एवं अन्य भवन, प्लेटफॉर्म संबंधित कार्य, तथा लेवल क्रॉसिंग कार्यों सहित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है. हालांकि, इस निविदा में ट्रैक बिछाने का कार्य और किलोमीटर 9.300 से 9.900 के बीच महत्वपूर्ण पुल सं. 12 व किलोमीटर 32.600 से 33.400 के बीच महत्वपूर्ण पुल सं. 47 का कार्य शामिल नहीं है. परियोजना की निविदा के लिए इच्छुक फर्मों की सुविधा के लिए प्री-बिड कांफ्रेंस का आयोजन 22 अक्टूबर को रखा गया है. निविदा से संबंधित सभी जानकारी रेलवे के आधिकारिक बेवसाइट पर उपलब्ध है. इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी, जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >