खास बातें-पशु क्रूरता अधिनियम के केस में थाने में आयी दूसरी शिकायत
-नयी बाजार सब्जी मंडी में कुत्ते को पीटने का वीडियो उजागर-पीपुल फॉर एनिमल संगठन की अध्यक्ष मेनका से करेंगे शिकायत-पहला मामला 3 जून 2021 को मिठनपुरा में किया गया था दर्ज
मुजफ्फरपुर.
नयी बाजार सब्जी मंडी में कुत्ते की बेरहमी से पिटाई की गयी. इसका वीडियो भी सामने आया है. शिकायतकर्ता विशाल ने चंदवारा के एक व्यक्ति पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया कि छह मार्च को नयी बाजार सब्जी के पास एक शख्स कुत्ते को बेरहमी से पीटकर उसे जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्ते को बचाया. विशाल भी पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि आरोपी चंदवारा का जिन्ना खां है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है.विशाल ने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने पर वह इसकी शिकायत पीपुल फॉर एनिमल (पीएफए) संगठन की अध्यक्ष मेनका गांधी से शिकायत करेंगे. जिले में जो पहला मामला दर्ज किया गया था, उस मामले में आरोपी पर कार्रवाई की गयी थी.पहला मामला मिठनपुरा थाने में 3 जून 2021 को दर्ज कराया गया था.निगम प्रशासन नहीं करता कार्रवाई
विशाल ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम प्रशासन को कार्रवाई करनी है. वहीं कई लोग अपने पालतू डॉग को भी नहीं संभालने पर इधर-उधर छोड़ देते हैं. इसके बाद कुत्ते खाने की तलाश में इधर उधर भटकता हैं और लोग उसे मारते-पीटते हैं. यहां बहुत से एनजीओ इसके लिए काम कर रहे हैं जिन्हें आप उस कुत्ते को दे सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
