गर्मी में ''''फुल'''' न करें अपनी बाइक का टैंक, हो सकता है बड़ा खतरा

Do not "fill " your bike's tank

गर्मी में ””फुल”” न करें अपनी बाइक का टैंक, हो सकता है बड़ा खतरा – गर्मी में पेट्रोल बनता है गैस, टैंक में बढ़ता है दबाव – फुल टैंक होने पर गैस को नहीं मिलती जगह, फट सकता है टैंक – लीक हुआ पेट्रोल बन सकता है आग का गोला, रहें सावधान – पेट्रोल की बिक्री में करीब एक लाख लीटर की गिरावट वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर तपती गर्मी में अपनी मोटरसाइकिल को ””फुल टैंक”” पेट्रोल से भरना खतरनाक साबित हो सकता है. विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी के मौसम में पेट्रोल तेजी से वाष्पीकृत होकर गैस में तब्दील होता है, यदि आपकी बाइक का टैंक पूरी तरह से भरा हुआ है, तो इस बनने वाली गैस को फैलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है. जिसके कारण टैंक के भीतर दबाव खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है. यह अत्यधिक दबाव टैंक के फटने या पेट्रोल के लीक होने का कारण बन सकता है, जिससे आग लगने जैसी गंभीर दुर्घटनाएं घटित हो सकती है. हर साल गर्मी के समय में इस कारण कुछ घटनाएं कही कही घटित हो जाती है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लोगों से गर्मी के समय में बाइक की टंकी में फूल टैंक पेट्रोल नहीं रखने की सलाह दी जाती है. क्योंकि पेट्रोल एक अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ है, गर्मी में जब यह वाष्प में बदलता है और उसे निकलने की जगह नहीं मिलती, तो टैंक पर पड़ने वाला दबाव किसी बम की तरह काम कर सकता है. जरा सी चिंगारी भी लीक हुए पेट्रोल को पल भर में आग के गोले में बदल सकती है, जिससे जान-माल का भारी क्षति पहुंच सकती है. जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसाेसिएशन के अध्यक्ष रामाधार पांडेय ने बताया कि समय समय पर ऑयल कंपनी द्वारा गर्मी के समय में दोपहिया वाहनों के फ्यूल टैंक में कितना तेल आवश्यकता है. इस संबंध में सूचनाएं जारी होती है. अब लोग काफी सजग हो चुके है, गर्मी में बाइक में फूल टैंक लेना करीब दो सप्ताह पहले से बंद हो चुका है. इसका असर पेट्रोल की बिक्री पर पड़ा है. प्रतिदिन के पेट्रोल की खपत 3.5 लाख लीटर से घटकर 2.5 से 2.7 लाख लीटर पर पहुंच गयी है. कैसे दोपहिया वाहन सवार करेंगे बचाव – कभी भी अपनी बाइक के पेट्रोल टैंक को पूरी तरह से न भरें. – तेल लेने जाये टैंक में कुछ जगह खाली अवश्य छोड़ दें. – खाली जगह पेट्रोल के वाष्पीकृत होने पर बनने वाली गैस को फैलने और दबाव को नियंत्रित करता. – गर्मी के मौसम में अपनी बाइक को सीधे धूप में लंबे समय तक पार्क करने से भी बचें. – तेज धूप के कारण टैंक का तापमान बढ़ता, वाष्पीकरण तेजी से होता. – संभव हो, तो अपनी बाइक को छायादार जगह पर पार्क करें. – पेट्रोल भरवाते समय निर्धारित मात्रा से अधिक पेट्रोल न भरें. – पेट्रोल टैंक के ढक्कन की नियमित रूप से जांच करते रहे, खराब ढक्कन को तुरंत बदलवाएं. – गर्मी के समय में गाड़ी के पेट्रोल की सप्लाई की पाइप की सही से जांच कराये, लिकेज से आग लगने की संभावना – इन सावधानियों आप एक बड़ी दुर्घटना को टाल सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >