डीएम ने किया गोपालपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण

लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 पर बनाये गये चेक पोस्ट पर डीएम सुब्रत सेन, एसएसपी राकेश कुमार और डीएसपी पूर्वी शहरेयार अख्तर ने औराई थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गोपालपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया.

वाहनों की आवाजाही के बीच चेकिंग करने के तरीके बताये औराई. लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 पर बनाये गये चेक पोस्ट पर डीएम सुब्रत सेन, एसएसपी राकेश कुमार और डीएसपी पूर्वी शहरेयार अख्तर ने औराई थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गोपालपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान वाहनों की आवाजाही के बीच वाहन चेकिंग के लिए गाइडलाइन अधिकारियों को समझाया. चेक पोस्ट पर ऑन ड्यूटी दंडाधिकारी को हरहाल में वाहनों की चेक आउट, राजनीतिक दलों के वाहनों की गहन निगरानी, वाहनों की गहन जांच से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिये गये. मौके पर औराई सीओ गौतम कुमार, बीडीओ महेश्वर पंडित, थानाध्यक्ष रूपक कुमार समेत बेदौल ओपी एवं एक्साइज टीम के कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >