बालिका बास्केटबॉल में जिला टीम चैंपियन

District team champion in girls basketball

मुजफ्फरपुर. पटना में राज्यस्तरीय विद्यालयी बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अंडर-19 टीम चैंपियन बनी. फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर की टीम ने पटना को 17- 15 से हरा दिया और चैंपियन का खिताब नाम किया. वहीं अंडर-14 बालिका के फाइनल में गयाजी के साथ मैच में 16 – 5 से हारकर उपविजेता बनी. यह जानकारी बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने दी. अंडर-19 में भी दोनों टीम के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा. अंतत: जिला की टीम विजेता रही. उपलब्धि पर डीएसओ राजेन्द्र कुमार, मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद दत्त, सचिव अखिलेश, संयुक्त सचिव विनय शंकर ने शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Navendu shehar pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >