आगामी 26 जुलाई को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए होगा चयन

मुजफ्फरपुर में 26 जुलाई को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

मुजफ्फरपुर जिला योगासन खेल संघ के तत्वावधान में आगामी 26 जुलाई को एक दिवसीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों, क्लबों और योग संस्थानों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे. आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ाना और जिले से प्रतिभावान योग खिलाड़ियों की पहचान करना है.

इन आयु वर्गों में बालक-बालिकाएं ले सकेंगे हिस्सा

प्रतियोगिता को तीन मुख्य वर्गों में विभाजित किया गया है, ताकि हर उम्र के योग साधक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें. इसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के तहत विभिन्न आयु समूहों में बालक व बालिका दोनों श्रेणियों के मुकाबले आयोजित होंगे. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों के लिए 200 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है.

मेडल-प्रमाण पत्र के साथ राज्य स्तर पर खेलने का मौका

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही उनके लिए आगे बढ़ने का एक बड़ा रास्ता भी खुलेगा. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योग खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहां वे मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar gaurav

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >