महावीरी झंडा को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा

महावीरी झंडा को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा

प्रतिनिधि, मनियारी

महुआ-मुजफ्फररपुर मार्ग पर सोनबरसा धाम प्रांगण में शनिवार को स्थापित मनोकामना सिद्ध पंचमुखी हनुमान रोकड़िया मंदिर में महावीरी झंडा का आयोजन किया गया़ इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान महावीरी झंडा जुलूस की विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी. इससे पहले पुजारी श्रीश्री 108 राम नारायण दास महाराज जी समेत ग्रामीणों ने सरकारी ध्वजारोहण किया.

छबकी, सकरा, बरियारपुर, सोनबरसा डीह, हुस्सेपुर, वैशाली, समस्तीपुर समेत दूरदराज से भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर परिवार संग महावीरी झंडा लेकर पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों की देखरेख में देवी-देवताओं की मनोरम झांकियों के साथ शोभा यात्रा भ्रमण करती हुई पुन: मनोकामना सिद्ध मंदिर पहुंची. पुजारी ने महावीरी ध्वजा को स्थापित कराया.

सुरक्षा को लेकर थानेदार देवब्रत कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बल मुस्तैद रहे. पुजारी राम नारायण दास महाराज ने बताया कि पंचमुखी रोकड़िया हनुमान की धूमधाम से पूजा-अर्चना की जाती है. इसके बाद भक्तजन झंडों के साथ आते हैं, जिसकी पूजा के बाद महावीरी झंडा को सुपुर्द किया जाता है.

फोटो :- हाथों में महावीरी झंडा लेकर जाते हजारों श्रद्धालु.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >