नैक मूल्यांकन को लेकर चार शिक्षकों की पीजी विभाग व कॉलेज में प्रतिनियुक्ति

नैक मूल्यांकन को लेकर चार शिक्षकों की पीजी विभाग व कॉलेज में प्रतिनियुक्ति

मुजफ्फरपुर. नैक मूल्यांकन को देखते हुये कुलपति के आदेश के बाद चार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पीजी विभाग और मुख्यालय के कॉलेजों में की गयी है. इसमें एलएनडी कॉलेज मोतिहारी के डॉ सर्वेश दुबे को पीजी फिजिक्स डिपार्टमेंट, आरएन कॉलेज हाजीपुर के डॉ जितेश पति त्रिपाठी को पीजी मैथ डिपार्टमेंट, एसआरकेजी गोयनका कॉलेज सीतामढ़ी के डॉ देवेंद्र तिवारी को आरडीएस कॉलेज व जेबीएसडी कॉलेज बकुची के डॉ संतोष कुमार को एलएस कॉलेज में प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रो. अनीता बनी केसीटीसी कॉलेज की प्राचार्य केसीटीसी कॉलेज की नयी प्राचार्य डॉ अनीता सिन्हा बनायी गयी हैं. विवि ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ जय नारायण प्रसाद के रिटयार होने के बाद यह नयी व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >