मेंटेनेंस के समय मशीन खराब, दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन हुई प्रभावित

Delhi-New Jalpaiguri train affected

मुजफ्फरपुर. रामदयालु नगर से लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन के बीच रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस का काम चल रहा है. गुरुवार को दोपहर के समय मेंटेनेंस को लेकर गुमटी नंबर-2 बीबीगंज के पास ब्लॉक था. लेकिन काम शुरू होने के साथ ही मशीन खराब हो गया. इस वजह से मेंटेनेंस का काम पूरा नहीं हो सका. इस बीच ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या-12524 नयी दिल्ली- न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन प्रभावित हुई. इस ट्रेन को हाजीपुर के बाद नियंत्रित कर के चलायी गयी. जानकारी के अनुसार अभी हाल में दोपहर के समय मेंटेनेंस को लेकर दो से तीन घंटे का अलग-अलग गुमटी के पास ब्लॉक लिया जाता है. दूसरी ओर दामुचक व मझौलिया इलाके में भी रेलवे ट्रैक के पास नाला सफाई कार्य को लेकर नगर निगम ने रेलवे को पत्र लिखा है. इस दौरान संयुक्त रूप से टीम को भेजने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >