त्योहार में मुजफ्फरपुर हो कर चलेगी दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन

Delhi-Darbhanga special train will run via Muzaffarpur

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर आने वाले त्योहारों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने नयी दिल्ली और दरभंगा के बीच एक नयी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. ट्रेन संख्या: 04450-04449 नयी दिल्ली-दरभंगा-नयी दिल्ली चलेगी. नयी दिल्ली से दरभंगा: गाड़ी संख्या 04450 नयी दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 29 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना शाम 3:10 बजे नयी दिल्ली से खुलेगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04449 दरभंगा-नयी दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 30 सितंबर से 1 दिसंबर तक रोजाना शाम 6:15 बजे दरभंगा से रवाना होगी और अगले दिन रात 11:00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >