मुजफ्फरपुर में हादसा, वैशाली सांसद वीणा देवी के पुत्र की मौत

मुजफ्फरपुर में हादसा, वैशाली सांसद वीणा देवी के पुत्र की मौत

प्रतिनिधि, सरैया जैतपुर थाना क्षेत्र में एनएच 722 मुजफ्फरपुर छपरा मार्ग में पोखरैरा स्थित दिनेश्वर पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान वैशाली लोकसभा क्षेत्र के एलजेपी (आर) सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र छोटू कुमार सिंह के रूप में की. घटना के बाद अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी. चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. मृतक छोटू सिंह की पत्नी निरुपमा सिंह जिला परिषद उपाध्यक्ष हैं. मालूम हो कि सासंद वीणा देवी के दो पुत्रों में छोटू सिंह बड़ा था. दो पुत्री निशी शंकर ( रीनू शंकर की पत्नी) और कोमल सिंह हैं. दूसरा पुत्र शुभम सिंह हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पोखरैरा टोल प्लाजा एंबुलेंस से छोटू कुमार के शव को मुजफ्फरपुर स्थित आवास भेजा गया है. आवास पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >