शाहपुर रेलवे गुमटी के पास झाड़ी से युवक का शव बरामद

रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर शाहपुर गुमटी के पास झाड़ी से बुधवार को पुलिस ने एक 45 वर्षीय युवक का शव बरामद किया.

मीनापुर : रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर शाहपुर गुमटी के पास झाड़ी से बुधवार को पुलिस ने एक 45 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. घटना की सूचना मिलते ही देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया गया कि शव कई दिन पुराना होने से गल गया था, जिससे पहचान नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है़ पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >