युवक का शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका

युवक का शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका

सदातपुर में बन रहे फोरलेन के पास शव देख लोगों ने दी सूचना युवक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस कर रही हत्या की जांच कांटी. थाना क्षेत्र के सदातपुर में बन रहे फोरलेन के आगे सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. अहले सुबह टहलने गये लोगों ने निर्माणाधीन फोरलेन पर शव देख शोर मचाया़ देखते ही देखते काफी संख्या में लोग जुट गये़ लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने अपर थानाध्यक्ष ललन कुमार सिंह को घटनास्थल पर भेजा. मौके पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष, दारोगा ब्रज भूषण सिंह, धनंजय कुमार सिंह ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सदातपुर में लगभग 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक के पास से कुछ बरामद नहीं होने से उसकी पहचान नहीं हो पायी है. प्रथमदृष्टया गला घोंट कर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है. आसपास में कोई विरोध या किसी प्रकार के निशान नहीं मिलने से किसी दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका है. बताया कि सोशल मीडिया और आसपास के थानों में युवक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर भेजी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >