संदेहास्पद स्थिति में घर में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

नगर परिषद क्षेत्र में हॉस्पिटल से पीछे वाली गली में सोमवार को एक नाबालिग किशोर का शव घर में फंदे से लटका मिला. उसकी पहचान नगर परिषद क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय राजा कुमार राम के रूप में हुई है.

बहन ने भाई की मारपीट कर हत्या करने का लगाया आरोप प्रतिनिधि, कांटी नगर परिषद क्षेत्र में हॉस्पिटल से पीछे वाली गली में सोमवार को एक नाबालिग किशोर का शव घर में फंदे से लटका मिला. उसकी पहचान नगर परिषद क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय राजा कुमार राम के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये़ वहीं शव फंदे से उतारकर कांटी सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजा को मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोर के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. लोगों ने बताया कि राजा और उसकी एक बहन चाचा के साथ रहते थे. रोती-बिलखती बहन ने बताया कि उसके भाई की मारपीट कर हत्या कर दी गयी है. हालांकि कुछ लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए थाना ले गयी. थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच ले गयी है. अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. पुलिस मौत के कारण की जांच कर रही है. आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >