नवविवाहिता का शव बरामद, हत्या का आरोप

नवविवाहिता का शव बरामद, हत्या का आरोप

बीते मार्च में निशा व संतोष ने किया था प्रेम विवाह शादी के बाद ससुराल पर प्रताड़ित करने का आरोप प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के बारादाऊद गांव में मंगलवार को पुलिस ने एक नवविवाहिता का शव बरामद किया है. शव की पहचान बारादाऊद गांव निवासी सन्तोष कुमार की 20 वर्षीया पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है. छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि मृतका के गर्दन पर रस्सी के निशान पाये गये हैं. अब तक मायके वालों ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं नवविवाहिता के बाबा ने बताया कि बीते मार्च महीने में निशा एवं संतोष ने प्रेम विवाह किया था. उसके बाद से ससुराल वाले मेरी पोती निशा को प्रताड़ित करने लगे़ इसी बीच मंगलवार को सूचना मिली कि निशा की हत्या कर दी गयी है़ उन्होंने पोती निशा को ससुराल वालों पर मिलकर हत्या कर करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >