फकुली में नवजात का शव आम के बगीचे में फेंका

फकुली में नवजात का शव आम के बगीचे में फेंका

प्रतिनिधि, कुढ़नी फकुली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह आम के बगीचे में एक नवजात का शव फेंका मिला. मामला तब सामने आया, जब एक जूता-चप्पल के डिब्बे को कुत्ता इधर-उधर कर रहा था. लोगों ने कौतूहलवश डिब्बे के समीप जाकर देखा तो नवजात का शव था. इसके बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी़ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे लोग नवजात के शव को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते रहे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि मामले में कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया है. यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >