लापता महिला का पोखर में मिला शव, बच्चों का भी पता नहीं

लापता महिला का पोखर में मिला शव, बच्चों का भी पता नहीं

जैतपुर थाना क्षेत्र के धनपुरा चौर स्थित पोखर से शव को बरामद महिला की मां ने पति समेत नौ लोगों पर करायी हत्या की प्राथमिकी प्रतिनिधि, मोतीपुर कथैया थाना क्षेत्र के गवसपुर में एक माह पूर्व हत्या कर गायब किये गये महिला के शव को बरामद कर लिया गया है. हालांकि महिला के तीन बच्चे अब तक गायब हैं. पुलिस ने शव को जैतपुर थाना के धनपुरा चौर स्थित पोखर से बरामद किया है. पोखर में शव को बोरी में रखकर मिट्टी में गाड़ दिया गया था. शव से बदबू भी आ रही थी. वहीं आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. मालूम हो कि बीते माह 25 अक्तूबर को ससुराल वालों ने बेबी देवी (30) की हत्या कर शव को गायब कर दिया था. उसके साथ तीन बच्चों को भी गायब कर दिया गया था. घटना को लेकर मृतिका की मां वैशाली जिले के लालगंज निवासी बेदमिया देवी ने पति राजेश मांझी समेत नौ लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस बीच शुक्रवार की देर शाम धनपुरा चौर स्थित पोखर से महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >