मेमू ट्रेन का इंजन पाइप लीक होने से मची अफरातफरी, पानी-नाश्ते के अभाव में साढ़े चार घंटे तक हलकान रहे यात्री

दरभंगा-पाटलिपुत्र मेमू ट्रेन का इंजन पाइप लीक होने से रुन्नीसैदपुर में ढाई घंटे फंसी रही। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें।

Darbhanga Memu Train: दरभंगा से पाटलिपुत्र जा रही गाड़ी संख्या 63265 मेमू पैसेंजर ट्रेन में अचानक तकनीकी खराबी आने से रुन्नीसैदपुर स्टेशन पर घंटों अफरातफरी मची रही. ट्रेन पहले से ही डेढ़ घंटे की देरी से शाम करीब पांच बजे रुन्नीसैदपुर पहुंची थी. यहां पहुंचते ही इंजन का पाइप अचानक लीक हो गया, जिससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी. चालक ने तुरंत मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी.

स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशानी

ट्रेन के अचानक रुक जाने और कोई स्पष्ट जानकारी न मिलने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. यात्रियों की मुख्य परेशानियां:

  • पानी और भोजन का संकट: स्टेशन पर कोई वेंडर या खानपान का स्टॉल न होने से बुजुर्ग और बच्चे पानी के लिए भटकते रहे.
  • रेलकर्मियों की बेरुखी: यात्री अतुल तिवारी व अंकित कुमार ने बताया कि ट्रेन रुकने के बाद रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी जा रही थी.

सीतामढ़ी से आई तकनीकी टीम ने किया दुरुस्त

खराबी ठीक करने के लिए सीतामढ़ी जंक्शन से तकनीकी टीम बुलाई गई. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन रात 7.33 बजे रुन्नीसैदपुर से आगे के लिए रवाना हो सकी.

मुजफ्फरपुर और पटना रूट के यात्री भी फंसे

इस तकनीकी खराबी का असर आगे के स्टेशनों पर भी पड़ा. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पटना जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. कुल मिलाकर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से चली.

ये भी पढ़ें; जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस बनी अपराध की ढाल: सायरन की आड़ में हथियार और गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >