पटना: दानापुर-जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. पूर्व मध्य रेल ने इस ट्रेन का पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का निर्णय लिया है. रेलवे की ओर से ट्रेन के नये ठहराव और समय-सारणी की जानकारी जारी कर दी गयी है.
पाटलिपुत्र स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव दो मिनट का होगा. दानापुर से जोगबनी जाने वाली ट्रेन के लिए यह व्यवस्था 13 सितंबर 2026 से लागू होगी, जबकि जोगबनी से दानापुर लौटने वाली ट्रेन का पाटलिपुत्र स्टेशन पर ठहराव 14 सितंबर 2026 से शुरू होगा.
13 सितंबर से दानापुर-जोगबनी ट्रेन का ठहराव
गाड़ी संख्या 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस 13 सितंबर 2026 से पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन शाम 17:21 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 17:23 बजे आगे के लिए रवाना होगी.
14 सितंबर से जोगबनी-दानापुर ट्रेन भी रुकेगी
गाड़ी संख्या 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का पाटलिपुत्र स्टेशन पर ठहराव 14 सितंबर 2026 से लागू होगा. यह ट्रेन सुबह 11:11 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट बाद 11:13 बजे प्रस्थान करेगी.
प्रायोगिक आधार पर दिया गया ठहराव
पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने दोनों दिशाओं में वंदे भारत एक्सप्रेस का पाटलिपुत्र स्टेशन पर ठहराव प्रायोगिक आधार पर देने का निर्णय लिया है. इससे पाटलिपुत्र स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा का लाभ मिल सकेगा.
यह भी पढ़ें
बी.बी. कॉलेजिएट स्कूल में बनेगा G+2 भवन, 18 सितंबर को होगा शिलान्यास
