सांस्कृतिक विविधता सामूहिक शक्ति जैसी

इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ वेरोना की प्रो मार्टा मिलानी ने कहा, सांस्कृतिक विविधता सामूहिक शक्ति का पर्याय है. इससे समूची मानवता को लाभ मिलता है.

डी- 15

-इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ वेरोना की प्रोफेसर मार्टा ने रखे विचार

-बीआरएबीयू के मनोविज्ञान विभाग में हुई अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ वेरोना की प्रो मार्टा मिलानी ने कहा, सांस्कृतिक विविधता सामूहिक शक्ति का पर्याय है. इससे समूची मानवता को लाभ मिलता है. बीआरएबीयू के मनोविज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला हुई. अतिथिशाला में प्रो मिलानी ने कहा कि इंटर-कल्चरल क्षमता सामाजिक व मानवीय समरसता के लिए मूल्यवान संपत्ति है. यह विभिन्न संस्कृतियों के लोगों के साथ प्रभावी ढंग से जुड़ने व बातचीत करने की कला है. कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने भी विचार रखे. कार्यशाला में विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो आभा रानी सिन्हा, डॉ तुलिका सिंह, डॉ विकास, डॉ तूलिका सिंह, डॉ सुनीता, अतुल द्विवेदी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >