मुजफ्फरपुर में एक्सिस बैंक के गार्ड को गोली मार कर अपराधियों ने लूटे 20 लाख रुपये

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक की शाखा के गार्ड को गोली मार कर शुक्रवार की दोपहर 20 लाख रुपये लूट लिये जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि पांच हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है. बैंक के सीसीटीवी को भी पुलिस खंगाल रही है.

मुजफ्फरपुर : जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर 1:16 मिनट पर बैंक के गार्ड मिट्ठू कुमार को गोली मार कर 20 लाख रुपये लूट लिये. दो बाइक से पहुंचे पांच हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. लूट का विरोध करने पर बैंक कर्मी सुनील कुमार को भी पिस्टल के बट से मारकर अपराधियों ने जख्मी कर दिया. घटना के बाद सभी बदमाश गायघाट की ओर फरार हो गये.

लूट की सूचना मिलने पर एसएसपी जयंत कांत, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये हैं. वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों को चिह्नित करने में जुट गयी है. मालूम हो कि बीते मंगलवार को तीन बाइक सवार अपराधियों ने पारु में एसबीआई की शाखा से दो लाख 53 हजार रुपये लूट लिये थे. पुलिस अभी तक लूट का भी खुलासा नहीं कर पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kaushal kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >