आपसी रंजिश में दंपती को पीटा, आभूषण छीनने का आरोप

कथैया थाना क्षेत्र के मठवां गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक गुट विशेष के लोगों ने सुनील कुमार के दरवाजे पर चढ़कर पति-पत्नी की पिटाई कर दी.

मोतीपुऱ कथैया थाना क्षेत्र के मठवां गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक गुट विशेष के लोगों ने सुनील कुमार के दरवाजे पर चढ़कर पति-पत्नी की पिटाई कर दी. इसमें दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी कुमकुम कुमारी एवं पति सुनील कुमार का सीएचसी में इलाज कराया गया़ इस बाबत पीड़िता ने पड़ोस के ही सुदीश कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि वे लोग घर पर थे, तभी आरोपी आ धमके और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर मारपीट करने लगे. पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके पास से आभूषण भी छीन लिया गया. थानाध्य्क्ष आदित्य कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >