सदर अस्पताल में काॅन्फ्रेंस व वेटिंग हाॅल बनेगा

सदर अस्पताल में काॅन्फ्रेंस व वेटिंग हाॅल बनेगा

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में काॅन्फ्रेंस व वेटिंग हाॅल बनाये जायेंगे. सदर अस्पताल का जायजा लेने शुक्रवार को पहुंची नीति अायाेग की टीम ने यह अनुशंसा की है. टीम ने मरीजाें काे दी जाने वाली सुविधाअाें का जायजा लिया. टीम ने प्रसव कक्ष, वार्ड, इमरजेंसी, अाउटडाेर समेत अस्पताल में अन्य विभागाें का निरीक्षण किया. अस्पताल में मरीजाें के बैठने के लिए वेटिंग हाॅल अाैर काॅन्फ्रेंस हाॅल नहीं हाेने पर नाराजगी जतायी.

इसके बाद टीम ने सेंट्रल गाेदाम के पास स्थित पुराने जर्जर भवन काे ताेड़कर काॅन्फ्रेंस व वेटिंग हाॅल बनाने की अनुशंसा की. नीति अायाेग की दाे सदस्यीय का नेतृत्व कर रहीं जयश्री तिवारी ने बताया कि अस्पताल में सरकार की अाेर से दी जा रही सुविधाअाें काे अाैर बेहतर बनाने के लिए अनुशंसा की जायेगी. इसके लिए विभागाें की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लाेग इलाज के लिए अाते हैं, लेकिन यहां उनके बैठने के लिए जगह नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >