जमीन सर्वे में कर्मचारियों की मनमानी पर ब्रेक लगाने की लगायी गुहार

भाजपा के युवा नेता तुषार सिंह ने पटना में बिहार सरकार के राजस्व मंत्री सह भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से औपचारिक भेंट की.

बगहा. भाजपा के युवा नेता तुषार सिंह ने पटना में बिहार सरकार के राजस्व मंत्री सह भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से औपचारिक भेंट की. भेंटवार्ता के दौरान तुषार सिंह ने कहा कि बगहा विधानसभा के सैकड़ों किसानों के जमीन के खारिज दाखिल में विलंब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसको लेकर राजस्व मंत्री से इस बाबत किसानों की सुविधा मुहैया कराने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया. साथ जमीन सर्वे में कर्मचारियों की मनमानी पर ब्रेक लगाने की गुहार लगाया गया. इस दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने वार्ता में आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में सभी राजस्व कर्मचारियों को आदेशित करते हुए कहा कि हर हाल में पांच दिनों के अंदर दाखिल खारिज करना अनिवार्य होगा.साथ ही जमीन सर्वे में कर्मचारियों को भू धारियों से पैसे की वसूली पर किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जायेगा.बता दें कि जमीन की दाखिल खारिज में राजस्व विभाग के द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है.साथ ही जमीन सर्वे के कार्य में भू धारियों के द्वारा लंबी कतार में घंटों लाइन में खड़ा होना. इस बात का संकेत दे रहा है. वहीं बगहा विधान सभा के सभी कार्यों से इस पर कहना है कि अपनी जमीन के कागजात को दुरुस्त करने में किसी भी बिचौलियों के झांसे में नहीं आए. तथा अपने आपको पूरे मजबूती से खड़ा रहें. यदि किसी तरह की जमीन संबंधी किसी तरह की कोई परेशानी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >