राजस्व कर्मचारी से मारपीट की थाने में शिकायत

बोचहां प्रखंड की मैदापुर पंचायत स्थित हलका कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी धनंजय कुमार झा ने मो शमशाद, दिनेश कुमार साह, नारायण साह सहित 10 अज्ञात पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

प्रतिनिधि, बोचहां प्रखंड की मैदापुर पंचायत स्थित हलका कार्यालय पंचायत सरकार भवन में कार्यरत राजस्व कर्मचारी धनंजय कुमार झा ने मो शमशाद, दिनेश कुमार साह, नारायण साह सहित 10 अज्ञात पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस को बताया कि 24 अगस्त को पंचायत सरकार भावन पर विशेष सर्वे के लिए ग्राम सभा आयोजित की गयी थी. इस दौरान सभी आरोपी जमीन संबंधी मामले में गलत तरीके से काम करवाने के लिए दबाव बना रहे थे. मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गये और गाली-गलौज करने लगे़ इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान मारने की नीयत से हमला कर दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है़ प्राथमिक की दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >