बागमती परियोजना : मुआवजा के लिए 24 और 31 जुलाई को लगेगा कैंप

बागमती परियोजना : मुआवजा के लिए 24 और 31 जुलाई को लगेगा कैंप

कटरा अंचल अंतर्गत गंगिया परमानंदपुर मौजा के 656 रैयतों में से 265 रैयत का भुगतान क्लियर मुजफ्फरपुर. बागमती परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने, विस्थापितों का पुनर्वास करने और रैयतों को कैंप मोड में मुआवजा राशि का भुगतान करने के लिए 24 और 31 जुलाई को कैंप लगेगा. कटरा के भवानीपुर स्कूल परिसर कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी मौजा के जमीन मालिक को भुगतान किया जायेगा. कैप में अंचलाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पूर्वी व जिला भू अर्जन पदाधिकारी को उपस्थित रहने और रैयतों से वांछित कागजात प्राप्त कर भू धारियों को नियमानुकूल मुआवजा राशि देने को कहा गया है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को मुआवजा भुगतान व परियोजना से संबंधित अन्य मामले की समीक्षा की. बैठक में अवगत कराया गया कि सतत लीज के तहत कटरा अंचल अंतर्गत गंगिया परमानंदपुर मौजा के 656 रैयतों में से 265 रैयत का भुगतान कर दिया गया है. शेष बचे रैयतों से कागजात की मांग की गई है. जिस मौजा में रैयतों का जैसे-जैसे मुआवजा भुगतान होता जा रहा है उनके पुनर्वास हेतु जमीन की व्यवस्था कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल रून्नीसैदपुर को दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी भी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे. कन्हौली और नवादा चादर टू के संबंध में जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि दो दिनों के बाद अधिसूचना का प्रकाशन हो जाएगा. अगस्त के अंत तक पंचाट घोषित करते हुए धारियों को मुआवजा भुगतान कर दिया जाएगा. — मामले का त्वरित निष्पादन करें डीसीएलआर पूर्वी कटरा अंचल अधिकारी ने कहा कि भू जमाबंदी से संबंधित अभिलेख की स्वीकृति हेतु लगभग 100 प्रस्ताव पूर्व में भूमि सुधार उपसमाहर्ता पूर्वी के पास भेजा गया है जिसका निष्पादन प्रक्रियाधीन है. इसके अतिरिक्त 250 प्रस्ताव तैयार है. डीएम ने डीसीएलआर को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. कार्य की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने लंबित अभिलेख के निष्पादन हेतु गुरुवार को समाहरणालय सभागार में अंचलाधिकारी और डीसीएलआर को उपस्थित होकर संयुक्त कार्रवाई करने को कहा. डीएम ने साफ तौर पर कहा कि जमीन के मामले में लापरवाही नहीं होना चाहिए. प्रतिदिन कोर्ट कर भूमि विवाद के मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया गया. औराई और कटरा अंचल में दाखिल खारिज, परिमार्जन, भूमि मापन, अतिक्रमण, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र तथा भूमि से संबंधित अन्य समस्या का निदान करने हेतु अपर समाहर्ता राजस्व को प्रभावी निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करने के लिए कहा. —- बिजली की समस्या का करें निदान औराई और कटरा में 24 जुलाई को बिजली विभाग के दोनों कार्यपालक अभियंता को पूरी टीम के साथ उपस्थित होने व बिजली संबंधी समस्या का समाधान करने को कहा गया. बरसात के मौसम को देखते हुए औराई और कटरा अंचल में जर्जर एवं नंगा तार की जांच करने हेतु कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया. बैठक में औराई विधायक रामसूरत राय, उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता संजीव कुमार, कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल वरूण कुमार, एसडीओ पूर्वी अमित कुमार डीसीएलआर पूर्वी संजय कुमार, औराई एवं कटरा के अंचल अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >