मुजफ्फरपुर: सीवरेज हादसे के मृतक श्रमिकों के आश्रितों को मिली आर्थिक मदद, दिए गए 20.58 लाख के चेक

मुजफ्फरपुर सीवर हादसे में जान गंवाने वाले बंगाल के दो मजदूरों के आश्रितों को कुल 20.58 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई है।

 Muzaffarpur Compensation News: स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एमएससीएल) ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सीवरेज परियोजना हादसे के मृतक श्रमिकों के परिवारों को पूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान कर दी है. 28 अगस्त 2024 को हुए हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी 21 वर्षीय इकरामुल हक और अराजुल हक की दर्दनाक मौत हो गई थी.

20.58 लाख की मिली कुल आर्थिक मदद

सोमवार को एमएससीएल कार्यालय में नगर आयुक्त-सह-प्रबंध निदेशक ऋतुराज प्रताप सिंह और उप श्रमायुक्त नीरज नयन ने संयुक्त रूप से दोनों मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि के चेक सौंपे.

  • कर्मकार प्रतिकर अधिनियम के तहत दोनों मृतकों के परिजनों को 15.58-15.58 लाख रुपये के चेक दिए गए.
  • पूर्व में दी गई 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मिलाकर प्रत्येक परिवार को कुल 20.58 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है.
  • अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव मदद का भरोसा दिया.

सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश

नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था शुरू से पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ी रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्यरत एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं:

  • कार्यस्थल पर सख्त सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए.
  • श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण और किट मुहैया कराए जाएं.
  • निर्माण स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने दोहराया कि श्रमिकों की सुरक्षा और उनके हितों का संरक्षण ही एमएससीएल की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: टैक्सपेयर्स की जेब पर डकैती और कागजों पर चमका शहर: सड़कों पर नर्क, रामदयालु और गन्नीपुर में गढ़्ढों में गुम हुआ 'विकास'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >