एनटीए के परीक्षा के लिए डीएम के नेतृत्व में बनी कमेटी

एनटीए के परीक्षा के लिए डीएम के नेतृत्व में बनी कमेटी

मुजफ्फरपुर.

उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश और फेलोशिप के लिए परीक्षा (एनटीए) की परीक्षाओं के लिए जिला स्तर पर कमेटी बनायी गयी है. कमेटी का अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे. इसके अलावा चार सदस्य होंगे. जिनकी अलग – अलग जिम्मेदारी तय की गयी है. इसमें एसएसपी, एनआइसी अधिकारी, आइबी के अधिकारी, एनटीए के जिला नोडल अधिकारी है. एनटीए के जिला नोडल पदाधिकारी केंद्रीय विद्यालय गन्नीपुर के प्राचार्य होंगे. एनटीए उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश और फेलोशिप के लिए परीक्षा आयोजित करती है. इसकी स्थापना साल 2017 में केंद्र सरकार ने की थी. यह शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है. एनटीए इंजीनियरिंग, मेडिकल, यूनिवर्सिटी एंट्रेंस समेत कई तरह के बड़े एग्जाम करवाता है.

ज़िला स्तर की कमेटी की जिम्मेदारी

-पेपर लीक की घटनाओं की जांच करना

-पहले आयोजित परीक्षाओं की जांच करना-आइबी या स्थानीय खुफ़िया इकाई की जानकारी के आधार पर परीक्षा केंद्रों की पहचान करना-पुलिस या अर्धसैनिक बलों की मदद से प्रश्न-पत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >