शहर के पेंटर बाबू के चारों धाम की हो रही सराहना

शहर के पेंटर बाबू के चारों धाम की हो रही सराहना

-सोनपुर मेले में आने वाले लोग कर रहे हैं प्रशंसा-दर्शन के लिए आने वालों की लग रही लंबी कतार

मुजफ्फरपुर.

शहर के पुरानी गुदड़ी निवासी पेंटर बाबू का बनाया हुआ चार धाम सोनपुर मेले में मशहूर हो गया है. गुरुवार को इसके शुभारंभ के साथ ही यहां भक्तों ने दर्शन के लिए भीड़ लगायी. लकड़ी, लोहा, बाॅंस, कपड़ा व थर्मोकॉल से बने चारों धाम को एक सौ फुट ऊंचाई तक बनाया गया है. इसमें 60 फुट चढ़ने के बाद मंदिर में जाकर भक्त भगवान के दर्शन कर सकते हैं. इसका प्रवेश द्वार एक ही है. यहां से प्रवेश कर भक्त चारों धाम की यात्रा करेंगे. इसे बनाने में डेढ़ महीने लगे हैं. आर्किटेक्ट पेंटर बाबू ने बताया कि यहां केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर बनाया गया है. प्रत्येक मंदिर 200 स्कायवर फुट में है. इसे बनाने का काम पिछले डेढ़ महीने से चल रहा था. करीब एक सौ कारीगर काम कर रहे थे. चारों धाम में खूबसूरत लाइटिंग की गयी है. यहां आने के बाद भक्तों को लगेगा कि वे वास्तविक रूप से पहाड़ों पर चढ़कर चारों धाम में पहुंच रहे हैं. इससे पहले भी पेंटर बाबू 1999 में ओरिएंट क्लब में वैष्णो देवी का मॉडल बनाया था, जो काफी चर्चित हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >