जूरन छपरा में पुराने आइजी आवास के समीप सिकंदरपुर मन में बनेगा छठ घाट

जूरन छपरा में पुराने आइजी आवास के समीप सिकंदरपुर मन में बनेगा छठ घाट

मुजफ्फरपुर.

जूरन छपरा में पुराने आइजी आवास के समीप सिकंदरपुर मन में छठ घाट बनेगा. शनिवार को महापौर निर्मला साहू एवं नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आईजी घाट का निरीक्षण किया.इस दौरान स्मार्ट सिटी के साथ निगम के अधिकारी व कर्मियों को बेहतर से बेहतर घाट बनाने का निर्देश महापौर ने दिया है. महापौर ने कहा कि अगले साल सिकंदरपुर मन में पहले से जहां-जहां घाट बनता रहा है, उन सभी जगहों पर स्थायी रूप से पक्का घाट का निर्माण होगा.इसके लिए स्मार्ट सिटी के अगली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में मंजूरी लेने का भी आदेश नगर आयुक्त को दिया है. निरीक्षण के दौरान स्थायी समिति सदस्य राजीव कुमार पंकू, केपी पप्पू, अमित रंजन, कन्हैया प्रसाद के अलावा स्थानीय पार्षद मो सज्जाद माैजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >