नये सिस्टम के बाद भी नहीं मिल रहा समय पर प्रमाणपत्र

certificates are not being received on time.

डिग्री के लिए छात्रों की भागदौड़ अब भी जारी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू में डिग्री प्राप्त करने के लिए छात्रों की परेशानी कम नहीं हो रही है. विवि द्वारा ऑनलाइन आवेदन के सिस्टम में बदलाव किए जाने के बावजूद, कई छात्र मंगलवार को देर शाम तक डिग्री के लिए विवि में डटे रहे और अपनी समस्याओं से परीक्षा नियंत्रक को अवगत कराया. स्नातक सत्र 15-18 की छात्रा मनीषा ने बताया कि उन्होंने 25 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन किया था. जब विवि ने नया पोर्टल लॉन्च किया तो उन्होंने 27 सितंबर को दोबारा आवेदन किया, लेकिन अब तक डिग्री नहीं बन पायी है. उन्हें परीक्षा विभाग से बताया गया कि उनका आवेदन ””बल्क”” में है और डिग्री एक साथ ही बनकर आयेगी. इसी तरह, पीजी की डिग्री लेने आयी वैष्णवी ने शिकायत की कि उन्हें स्कॉलरशिप के लिए डिग्री जमा करनी है. जब उन्होंने स्कॉलरशिप के साक्ष्य के साथ अनुरोध किया, तो उन्हें जवाब मिला कि अधिकारी उस स्कॉलरशिप का नाम ही नहीं जानते, ऐसे में कई विद्यार्थी दिनभर काउंटर से लेकर परीक्षा विभाग तक चक्कर काटते रहे. परीक्षा नियंत्रक प्रो राम कुमार ने स्वीकार किया कि छात्रों को असुविधा हो रही है. उन्होंने कहा कि यूजी डिग्री के लिए नये सिस्टम में बदलाव किया गया है और इसका सकारात्मक परिणाम एक सप्ताह में दिखने लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >