सोनपुर मंडल के छोटे स्टेशनों पर सुधरेगी खान-पान सेवा, कुढ़नी समेत 7 स्टेशनों को मिली सौगात

पूर्वतट रेलवे के सोनपुर मंडल ने छोटे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कुढ़नी सहित 7 रेलवे स्टेशनों पर ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से नई खान-पान इकाइयों का आवंटन किया गया है. यह पहल यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ-साथ रेलवे को 5 वर्षों में लगभग 25 लाख रुपये का राजस्व भी दिलाएगी.

Sonpur Railway Catering: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के छोटे स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें इन स्टेशनों पर बेहतर खान-पान की सुविधाएं मिलेंगी. रेलवे ने ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7 रेलवे स्टेशनों पर कैटरिंग इकाइयों का सफलतापूर्वक आवंटन कर दिया है.

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रूट का कुढ़नी स्टेशन बना केंद्र बिंदु

इस पूरी प्रक्रिया में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर स्थित कुढ़नी स्टेशन विशेष केंद्र बिंदु बना हुआ है. यहाँ नयी कैटरिंग सुविधा की शुरुआत से रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. कुढ़नी के अलावा अक्षयवटराय नगर, नयागांव, चकमकरंद, परुखास, पसराहा और नारायणपुर स्टेशनों पर भी खान-पान इकाइयों का आवंटन किया गया है.

रेलवे को मिलेगा 25 लाख का राजस्व

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन सभी 7 स्टेशनों पर अगले 5 वर्षों के लिए कैटरिंग का अनुबंध किया गया है. इस पहल से भारतीय रेल को लगभग 25 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी. इससे छोटे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी.

ये भी पढ़ें: किडनैपिंग और अप्राकृतिक यौनाचार मामले में दोषी को 20 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >