Muzaffarpur News: नरौली चौक पर खड़ी XUV में अचानक भड़की आग, देखते ही देखते बनी आग का गोला

मुजफ्फरपुर के नरौली चौक पर खड़ी XUV कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कार में सवार यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरौली चौक पर उस समय अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया, जब एक खड़ी XUV गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई. गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार लोगों ने सही समय पर सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई. इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है.

देखते ही देखते आग का गोला बनी गाड़ी, कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार, नरौली चौक पर खड़ी गाड़ी से अचानक धुआँ उठने लगा, जिसे देख आस-पास के लोग सहम गए.

कुछ ही क्षणों में आग ने उग्र रूप ले लिया. गाड़ी में सवार लोगों ने खतरे को समय रहते भाँप लिया और बिना देरी किए गाड़ी से कूदकर बाहर निकल गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह दृश्य बेहद भयावह था और कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत फैल गई.

स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग पर पाया काबू

आग लगते ही नरौली चौक पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस भी दल-बल के साथ मौके पर पहुँच गई. पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आपसी समन्वय से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गाड़ी का एक बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था.

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की प्रारंभिक आशंका

इस भीषण अग्निकांड के कारण नरौली चौक पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

आग लगने की सही वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जाँच में आग लगने का कारण गाड़ी के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

यह भी पढ़ें: हर महीने 7 तारीख तक डेटा अपलोड नहीं किया तो बढ़ सकती है मुश्किल, स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >