डंपर की ठोकर से सेवानिवृत्त कैप्टन गंभीर

डंपर की ठोकर से सेवानिवृत्त कैप्टन गंभीर

मोतीपुर. मोतीपुर थाना क्षेत्र के महवल रेलवे गुमटी के समीप डंपर की ठोकर से बाइक सवार सेवानिवृत कैप्टन सह पूर्व पंसस रामशीष कुशवाहा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. श्री कुशवाहा भाजपा बरुराज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सह मागुराहा पंचायत के निवर्तमान पसंस श्यामबाबू कुशवाहा के पिता हैं. लोगों के सहयोग से उन्हें चिकित्सा के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना उस समय घटी जब वे पूर्वी चंपारण जिले के चकिया से बाइक से अपने घर कठौलिया लौट रहे थे. इसी बीच महवल रेलवे गुमटी के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया. घटना की सूचना पर बरुराज विधायक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार सिह, जिला पार्षद पूनम देवी, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुखिया वीरेंद्र पासवान, राधेश्याम दुबे ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >