चाबी देने व शराब पीनेवालों की निकालेंगे कॉल डिटेल

Call details ofkeys and drink alcohol

मुजफ्फरपुर.

जंक्शन के पास रेल क्षेत्र में स्थित एक पुराने कार्यालय में शराब पीते पकड़े गये पांच लोगों के मामले में जीआरपी के स्तर पर गहन जांच शुरू कर दी गयी है. इस घटना से संबंधित रेल विभाग के अधिकारियों के बीच हड़कंप है. गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में चौंकाने वाली बात बतायी. उन्हें उस पुराने कार्यालय के कमरे की चाबी सहायक मंडल अभियंता के एक सेवानिवृत्त स्टाफ ने दी थी. इस खुलासे के बाद जीआरपी ने अब स्टाफ व गिरफ्तार लोगों के बीच के लिंक के लिए कॉल डिटेल लेने की प्रक्रिया शुरू की है.अब इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर अधिकारियों से भी पूछताछ होगी. जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि पुराने और अप्रयुक्त कार्यालय की चाबी बाहर के लोगों को कैसे मिली? यह कार्यालय का कमरा कितने दिनों से शराब पीने के लिए उपयोग किया जा रहा था.क्या विभाग के किसी वर्तमान कर्मचारी की मिलीभगत थी? इन बिंदुओं पर जांच होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >