BRABU Muzaffarpur: विवि में तैयार होगा अत्याधुनिक सोशल साइंस ब्लॉक, कई नए कोर्सों में होगी पढ़ाई

BRABU Muzaffarpur: विश्वविद्यालय में अब सोशल साइंस के नए व अत्याधुनिक ब्लॉक बनकर तैयार होने जा रहा है। पहले से बना ब्लॉक जर्जर हो गया है। नया भवन जी प्लस 6 मॉडल पर आधारित होगा। कई छात्रावासों का भी निर्माण कराया जाना है।

BRABU Muzaffarpur: बीआरएबीयू के जर्जर सोशल साइंस के भवन को तोड़कर यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा. जी प्लस-6 मॉडल के इस भवन में सोशल साइंस ब्लॉक के साथ ही कई नये कोर्स को शुरू करने की भी योजना है. इसपर 11 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है. विश्वविद्यालय ने मेरू (मल्टीडिसीप्लीनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी) प्रोजेक्ट के तहत पीएम- उषा को भेजे गये आवेदन में यह जानकारी दी है. विवि योजना के अनुसार जी प्लस 6 भवन के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. 

होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

इसके बाद प्रथम व द्वितीय तल पर सोशल साइंस के विभिन्न विषयों के विभाग होंगे. तीसरे मंजिल पर सेंटर फॉर क्लाइमेक्स साइंस एंड गवर्नेस, चौथे पर बाबा साहब सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी, पांचवें फ्लोर पर इंटरनेशनल रिलेशनशिप डिपार्टमेंट और छठे मंजिल पर इंडियन नॉलेज सिस्टम डिपार्टमेंट की स्थापना की जाएगी. इसमें लिफ्ट समेत सभी अत्याधुनिक सुविधाएं भी दी जाएंगी. इसके साथ ही विवि की ओर से दो और बहुमंजिला भवन बनाने का प्रस्ताव है. इसके लिए 31 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है. यह भवन ही जी प्लस 6 मॉडल का होगा. 

छात्रावास का भी होगा निर्माण

ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग के साथ ही प्रथम तल पर कंप्यूटर सेंटर, द्वितीय पर एक्विपमेंट रिसर्च फैसिलिटी, तृतीय पर आइक्यूएसी व बोर्ड मीटिंग रूम के साथ ही रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर, प्लेसमेंट सेल व अलुमनी एसोसिएशन सेल को व्यवस्थित किया जायेगा. चौथे फ्लोर पर आइसीटी लेबोलेट्री व मुक्स स्टूडियो फिफ्थ फ्लोर पर रोबोटिक्स सेंटर और छठे फ्लोर पर इंक्यूबेशन हब बनाया जायेगा. विवि में शोधार्थियों के लिए अबतक अलग छात्रावास नहीं है. ऐसे में शोधार्थियों के लिए अलग से छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा. 

दो स्टेडियम का भी होगा निर्माण

गर्ल्स और ब्वॉयज के लिए अलग-अलग छात्रावास बनेंगे. इसके लिए दोनों छात्रावास पर 5-5 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है. इसके अलावा वीसी सेक्रेटरिएट के लिए जगह चिह्नित कर ली गयी है. इंडियन नॉलेज सिस्टम के लिए भी अलग भवन का प्रस्ताव है. इसके साथ ही खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए दो स्टेडियम के निर्माण को लेकर भी प्रस्ताव भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >