BRABU Muzaffarpur: तीन दर्जन से अधिक नए कॉलेजों ने मान्यता के लिए दिया आवेदन, जल्द शुरू होगी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

BRABU Muzaffarpur: जिले में स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए करीब दो दर्जन से अधिक कॉलेजों ने मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया है. इसके साथ ही अफिलिएशन विस्तार के लिए करीब दर्जन भर कॉलेजों के आवेदन आये हैं. पढ़ें पूरी खबर…

BRABU Muzaffarpur: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नये सत्र में कुल 71 कॉलेजों ने सरकार के पोर्टल पर आवेदन किया है. 15 जनवरी तक आवेदन के लिए समय दिया गया था. इसके बाद आवेदन करने वाले कॉलेजों की सूची विवि को भेजी गयी है. इसमें करीब दो दर्जन कॉलेजों ऐसे हैं, जिन्होंने स्थायी अफिलिएशन के लिए आवेदन दिया है. वहीं तीन दर्जन नये कॉलेजाें ने मान्यता के लिए आवेदन दिया है. अफिलिएशन विस्तार के लिए करीब दर्जन भर कॉलेजों के आवेदन आये हैं. अब विश्वविद्यालय के स्तर से इनके सत्यापन और जांच की तैयारी की जा रही है. 

वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगी हरी झंडी

कॉलेज निरीक्षक की ओर से इसके लिए कुलपति से अनुमति मांगी गयी है. अलग-अलग कमेटियों का गठन कर कॉलेजों की जांच करायी जाएगी. आवेदन के समय पोर्टल पर दी गयी जानकारी और वेरिफिकेशन में समानता मिलने के बाद अलग-अलग निकायों से स्वीकृति दिलाई जाएगी. इकसे बाद ही कॉलेजों को मान्यता के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिछले सत्र में जांच रिपोर्ट आने के बाद जांच में नहीं मिले थे कॉलेज

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पिछले सत्र में करीब 30 कॉलेजों के आवेदन की जांच की गयी थी. जांच कमेटी ने नियम को ताक पर रखकर कॉलेजों को सही ठहराया था. सिंडिकेट की बैठक में इसपर सहमति भी मिल गयी थी, लेकिन सीनेट में सदस्यों ने इसकी फिर से जांच का मुद्दा उठाया. दोबारा जांच के क्रम में पाया गया था कि जहां कॉलेज का पता दिखाया गया था वहां दूर-दूर तक कोई भवन ही नहीं था. ऐसे में उन कॉलेजों की सिफारिश मान्यता के लिए नहीं की गयी. कहा गया है कि इसबार भी जांच के दौरान सख्ती बरती जाएगी.

ALSO READ: Muzaffarpur: रोजाना 50 लाख का होता है सब्जियों का कारोबार, सुविधा के नाम पर टॉयलेट तक नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >