BRABU में PhD की 270 सीटों पर आवेदन आज से, 3 अक्टूबर लास्ट डेट, जानिए पूरी डिटेल

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में पीएचडी सत्र 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. 17 विषयों में कुल 270 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे. यूजीसी नेट और गेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.

BRABU मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र 2025 और 2026 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन 17 विषयों में रिक्त 270 सीटों पर नामांकन के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल खोल रहा है. पीएचडी में दाखिला लेने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन के लिए पात्रता और शुल्क भी तय कर दिया गया है.

UGC NET और GATE अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

इस पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में यूजीसी नेट, यूजीसी-सीएसआईआर नेट और गेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. यूजीसी-सीएसआईआर नेट के लिए दिसंबर 2024 से जून 2026 तक की अवधि में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पात्र माना गया है. वहीं GATE 2025 और 2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे.

अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर यानी पीजी में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

सामान्य वर्ग के लिए 3000 रुपये फीस

ऑनलाइन आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं ओबीसी, इबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है.

विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या सीमित है. ऐसे में अलग-अलग विषयों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा रहने की उम्मीद है. अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना फॉर्म भरने की सलाह दी गयी है.

हिंदी में सबसे अधिक 60 सीटें

विषयवार रिक्त सीटों की बात करें तो हिंदी में सबसे अधिक 60 सीटें हैं. इसके बाद अंग्रेजी में 45 और गणित में 30 सीटें उपलब्ध हैं. मनोविज्ञान में 20, इतिहास में 18 और होम साइंस में 16 सीटें हैं.

संस्कृत में 12, केमिस्ट्री में 10, उर्दू में 10, अर्थशास्त्र में 8 और पॉलिटिकल साइंस में 8 सीटें हैं. फिजिक्स और पर्शियन में 5-5, कॉमर्स में 3, बॉटनी में 3 और जियोग्राफी में 2 सीटें रिक्त हैं.

इन विषयों में नहीं है सीट

कुछ विषयों में इस प्रक्रिया के तहत कोई सीट उपलब्ध नहीं है. इलेक्ट्रॉनिक्स, जूलॉजी, सोशियोलॉजी, बांग्ला और मैथिली में रिक्त सीटों की संख्या शून्य है.

विश्वविद्यालय की इस पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में कुल 270 सीटों पर दाखिला होना है. इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपनी पात्रता, विषयवार सीट और शुल्क की जानकारी ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म भरना होगा.

यह भी पढे़ं:

फैमिली प्लानिंग के क्या हैं ऑप्शन? मुजफ्फरपुर में आज लगेगा पुरुष नसबंदी मेला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रेमांशु शेखर

प्रेमांशु शेखर को पत्रकारिता में 18 से अधिक वर्षों का अनुभव है. वह दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस के छात्र रहे हैं और दिल्ली में भी काम कर चुके हैं. वह पिछले 16 साल से अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >