मुजफ्फरपुर: बीआरएबीयू सेंट्रल लाइब्रेरी को किया जाएगा हाइटेक, 70 लाख की लागत से पुस्तकों की होगी खरीदारी

BRABU Muzaffarpur: बीआरएबीयू में शुक्रवार को करीब तीन वर्ष बाद कुलपति प्रो.डीसी राय की अध्यक्षता में लाइब्रेरी कमेटी की बैठक की गई. इस दौरान सेंट्रल लाइब्रेरी को हाइटेक करने से लेकर उसमें छात्रों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने काे लेकर दिशानिर्देश दिया गया.

BRABU Muzaffarpur: बीआरएबीयू (बाबासाहब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी) में शुक्रवार को करीब तीन वर्ष बाद कुलपति प्रो.डीसी राय की अध्यक्षता में लाइब्रेरी कमेटी की बैठक की गई. इस दौरान सेंट्रल लाइब्रेरी को हाइटेक करने से लेकर उसमें छात्रों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने काे लेकर दिशानिर्देश दिया गया.

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाएगा. शौचालय, पेयजल, बिजली की समस्या को दूर किया जाएगा. इसके स्टडी सेंटर में 20 कंप्यूटर इंस्टाल किए जाएंगे. स्नातक और पीजी में नया पाठ्यक्रम लागू हुआ है. ऐसे में नये पैटर्न के अनुसार सीबीसीएस को केंद्र में रखते हुए 70 लाख की लागत से पुस्तकों की खरीदारी की जाएगी.

पुस्तकालय के पीछे चहारदीवारी का होगा निर्माण

सभी पीजी विभागों से पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकों के लिए सूची मंगवाई गई है. कहा गया कि नई पुस्तकों के आने से इसका लाभ पीजी और स्नातक के छात्र-छात्राओं के साथ ही रिसर्च स्कॉलर और छात्रों को भी मिलेगा. बैठक में लाइब्रेरी कमेटी के सदस्य सचिव डाॅ कौशल किशोर चौधरी मौजूद थे.

केंद्रीय पुस्तकालय के ठीक पीछे चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही परिसर का सौंदर्यीकरण भी होगा. मिट्टी भराने के साथ ही परिसर में सोलिंग भी कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अब सरकारी कर्मियों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, 16 अगस्त से नई व्यवस्था होगी लागू…

दृष्टि बाधित छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था

दृष्टि बाधित स्टूडेंट्स के लिए लाइब्रेरी में विशेष व्यवस्था की जाएगी. बैठक में कुलपति ने इसपर सहमति दी है.
कहा है कि दृष्टि बाधित स्टूडेेंट्स के लिए ब्रेल लाइब्रेरी की शुुरुआत की जाएगी. इसके लिए उपकरणों की खरीदारी की जाएगी.

शिक्षकों के लिए अतिरिक्त स्टडी रूम बनेगा. इसमें भी कंप्यूटर लगाए जाएंगे. पूरा परिसर सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा. बैठक के दाैरान यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों के लिए सदस्यता शुल्क 15 सौ की जगह अब 600 रुपये ही लिया जाएगा.

झारखंड में 10 कंपनियां करेंगी 13 हजार करोड़ का निवेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >