बीआरएबीयू : विवि में आइटी सेल का शुभारंभ, पेंडिंग अब नहीं रहेगी

बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने आइटी सेल का शुभारंभ किया.

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने आइटी सेल का शुभारंभ किया.वीसी ने परीक्षा नियंत्रक कक्ष के सामने स्थापित आइटी सेल का फीता काटकर उद्घाटन किया. कुलानुशासक प्रो बीएस राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुबालाल पासवान के साथ ही अन्य पदाधिकारी व कर्मचारियों ने आइटी सेल की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया. कुलपति ने कहा कि आइटी सेल की स्थापना से स्टूडेंट्स को लाभ होगा. परीक्षा विभाग के कामकाज का तरीका बदलेगा. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि आइटी सेल परीक्षा विभाग में होने से पेंडिंग सुधार से लेकर अन्य समस्याओं का निष्पादन तुरंत हो जायेगा. आइटी सेल को संसाधनों से लैस किया जा रहा है ताकि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को तत्क्षण दूर किया जा सके.

आइटी सेल के विवि में होने से विभिन्न जिलों, सीतामढ़ी, बेतिया, मोतिहारी, बगहा, शिवहर, वैशाली से समस्याओं को लेकर आने वाले स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा. पहले पेंडिंग रिजल्ट में सुधार के लिए आवेदन लेकर उसे गणित विभाग में स्थित आइटी सेल को भेजा जाता था. अब यह परीक्षा विभाग में ही रहेगा. ऐसे में पदाधिकारियों की देख-रेख में समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो सकेगा. मौके पर परीक्षा विभाग के साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >