इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए बीआरएबीयू बना नोडल विवि

BRABU became the nodal university

:: राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल.चोंग्थू ने कुलपति को पत्र भेजकर दी जानकारी

:: इस कोर्स के लिए बीआरएबीयू आयोजित करेगा कॉमन इंट्रेंस टेस्ट, तिथि तय कर राजभवन को देनी है जानकारी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए एक बार फिर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को नोडल विश्वविद्यालय बनाया गया है. राजभवन की ओर से सोमवार को इसको लेकर पत्र जारी कर जानकारी दी गयी है. राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि बीआरएबीयू को चार वर्षीय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स-2025 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) आयोजित करने के लिए नोडल विश्वविद्यालय के रूप में नामित किया है. परीक्षा की तिथि जारी करने से पूर्व राजभवन को इसकी जानकारी देनी है. बता दें कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के ही चार कॉलेजों में चार वर्षीय बीएड कोर्स का संचालन होता है. इनमें प्रत्येक कॉलेज में 100-100 सीटें निर्धारित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >