नारायणी नदी में डूबी दूसरी बच्ची का भी शव बरामद

नारायणी नदी में डूबी दूसरी बच्ची का भी शव बरामद

जिउतिया पर्व को लेकर मां के साथ नदी में नहाने गयी थी दो बहनें एक का शव गोताखोरों ने मंगलवार को ही निकाल लिया था प्रतिनिधि, देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी मल्लाह टोली गांव के कामेश्वर राय की आठ वर्षीया पुत्री सपना कुमारी का शव बुधवार की सुबह नारायणी नदी से गोताखोरों ने बरामद कर लिया़ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ वहीं शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ जानकारी हो कि जिउतिया पर्व को लेकर मंगलवार को अपनी मां के साथ रीमा कुमारी व सपना कुमारी धरफरी गांव के पास बह रही नारायणी गंडक नदी में स्नान करने गयी थी, जहां दोनों डूब गयी़ इसमें से रीमा कुमारी का शव मछुआरों ने मंगलवार को ही नदी से बरामद कर लिया था़ लेकिन सपना कुमारी लापता हो गयी थी़ बुधवार की सुबह गोताखोरों ने फिर महाजाल नदी में डाला, जिसमें शव आ गया़ शव मिलते ही परिजनों के रोने-चिल्लाने से घाट पर माहौल गमगीन हो गया़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ पोस्टमार्टम के बाद शाम में दोनों का शव पहुंचते ही पूरा गांव शोक में डूब गया और परिजनों के दहाड़ मारकर रोने से पूरा माहौल गमगीन हो गया़ देवरिया थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि दोनों के शव मिल चुके है़ं आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >