मुजफ्फरपुर: शौच के लिए नदी किनारे गए थे 73 वर्षीय दीपलाल राय, अगले दिन मिला शव

मुजफ्फरपुर के डुमरिया घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में 73 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर. मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी क्षेत्र के डुमरिया घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को करीब 73 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव निवासी दीपलाल राय के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

Kanti News: डुमरिया घाट पर नदी किनारे मिला शव

पैक्स अध्यक्ष सोनेलाल सहनी ने बताया कि सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी के किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि रुद्र कुमार उर्फ गुड्डू सिंह समेत आसपास के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों ने तत्काल पानापुर ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की.

शौच के लिए नदी किनारे गए थे दीपलाल राय

मृतक के परिजनों के अनुसार दीपलाल राय रविवार को शौच के लिए नदी किनारे गए थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण उनके डूबने की आशंका जताई गई. इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की.

स्थानीय मछुआरों ने भी की शव की तलाश

घटना के बाद स्थानीय मछुआरों ने बूढ़ी गंडक नदी में काफी देर तक शव की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद एसडीआरएफ टीम को भी बुलाकर नदी में खोजबीन कराई गई. काफी प्रयास के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका.

बाद में इसकी सूचना सिवाइपट्टी थाना को भी दी गई थी. सोमवार को डुमरिया घाट पर शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान दीपलाल राय के रूप में की.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पानापुर ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान और आवश्यक छानबीन के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में मुजफ्फरपुर के 6 खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक, 7 स्वर्ण के साथ बिहार का बढ़ाया मान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >