Muzaffarpur: फर्नीचर की आड़ में शराब तस्करी, मैजिक से 54 कार्टन में 510 लीटर शराब बरामद

बोचहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्नीचर लदे मैजिक वाहन से 510 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया. हालांकि, पुलिस को देखते ही वाहन चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए.

Bochahan Liquor Seized: बोचहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्नीचर लदे मैजिक मालवाहक वाहन से करीब 510 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब को फर्नीचर के बीच छिपाकर रखा गया था. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक और शराब तस्कर मैजिक छोड़कर फरार हो गये.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी

पुलिस को शराब की बड़ी खेप ले जाये जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर छापेमारी शुरू की.

इसी दौरान भुसाही से तुर्की जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ी ग्रामीण सड़क पर रामदास मझौली गांव के धइचा स्थित खेत के पास पुलिस ने फर्नीचर लदे मैजिक वाहन को पकड़ लिया.

फर्नीचर के बीच छिपाकर रखी थी शराब

वाहन की तलाशी लेने पर फर्नीचर के बीच छिपाकर रखी गयी विदेशी शराब मिली. पुलिस के अनुसार, मैजिक से कुल 54 कार्टन और कुछ खुले बोतल बरामद हुए. शराब की कुल मात्रा करीब 510 लीटर बतायी गयी है.

पुलिस ने शराब और मालवाहक वाहन को जब्त कर थाने लाया.

चालक और तस्कर वाहन छोड़कर भागे

पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन चालक और तस्कर मौके से फरार हो गये. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत वाहन चालक और मालिक समेत दो नामजद आरोपितों तथा चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर फर्नीचर लदे मैजिक से विदेशी शराब बरामद की गयी है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: एलआइसी ने कांवरियों में बांटे जूट बैग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रभूषण कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 27 वर्षों का अनुभव. अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी खबरों पर मजबूत पकड़ है व वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >