Kanti News: भाजपा पश्चिमी जिला मंत्री, बरूराज विधानसभा प्रभारी, सांसद प्रतिनिधि वैशाली एवं मानिकपुर नरोत्तम पंचायत के मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने बेहतर कार्य के लिए पानापुर करियात थाना प्रभारी मुकेश कुमार तथा मीनापुर के पानापुर ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा को सम्मानित किया.
अंगवस्त्र, डायरी और कलम देकर किया सम्मान
सम्मान समारोह में शशि ठाकुर ने दोनों पुलिस अधिकारियों को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है और समाज को भी इसमें सहयोग करना चाहिए.
नए पदस्थापन पर बेहतर कार्य की जताई उम्मीद
शशि ठाकुर ने कहा कि पानापुर करियात थाना प्रभारी मुकेश कुमार और पानापुर ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा ने अपने पूर्व पदस्थापन वाले थानों में भी अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय कार्य किया है.
उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारी अपने नए कार्यक्षेत्र में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे.
सम्मान समारोह में उप प्रमुख रंजय सिंह, राजद नेता विक्रांत यादव, पैक्स अध्यक्ष सोनेलाल सहनी, प्रलयंकर दुबे, निर्मल कुमार, आदर्श कुमार, चुन्नू पासवान और कुंदन कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे.
