बाइक सवार युवक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

पारू थाना क्षेत्र के बारादाऊद हाइस्कूल के समीप एसएच-74 पर बीती गुरुवार की रात पारू थाने के दारोगा सूर्य प्रकाश रंजन ने बाइक सवार के पास एक लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया़

बारादाऊद हाइस्कूल के समीप एसएच-74 पर की गयी कार्रवाई प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के बारादाऊद हाइस्कूल के समीप एसएच-74 पर बीती गुरुवार की रात पारू थाने के दारोगा सूर्य प्रकाश रंजन ने बाइक सवार के पास एक लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया़ पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी की पहचान चैनपुर चीऊटाहा गांव निवासी ललन राय के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि बाइक सवार एक बाइक से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था़ इसी बीच पुलिस ने पीछा कर घेर लिया़ तलाशी के दौरान युवक के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है. साथ ही युवक की बाइक भी जब्त कर ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >