पेड़ से टकरायी बाइक, एक की मौत, दो जख्मी

बल्थी पोखरा के पास साहेबगंज-मोतीपुर मार्ग पर रविवार की रात बाइक दुर्घटना में पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के बीजधरी निवासी प्रणव कुमार की मौत हो गयी.

साहेबगंज. बल्थी पोखरा के पास साहेबगंज-मोतीपुर मार्ग पर रविवार की रात बाइक दुर्घटना में पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के बीजधरी निवासी प्रणव कुमार की मौत हो गयी. बताया गया कि एक बाइक पर सवार तीन युवक अपने घर जा रहे थे. इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकरा गयी, जिसमें घटनास्थल पर ही प्रणव कुमार की मौत हो गयी. वहीं अन्य दो लोग जख्मी हो गये. सीएचसी में दोनों जख्मियों का इलाज किया गया़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया और बाइक को जब्त कर लिया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >