Bihar Tourism: गोवा जैसा मजा अब बिहार के इस जिले में, ठंडक के साथ सुकून भरे पल चाहते हैं बिताना तो आ जाइये यहां…

Bihar Tourism: बिहार के लोगों को अब गोवा जैसा आनंद पाने के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं है. दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसी जगह है, जहां आप ठंडक के साथ सुकूल भरे पल बिता सकते हैं. यहां प्रकृति आपका खुद स्वागत करती है.

Bihar Tourism: बिहार में टूरिज्म को लगातार सरकार की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है. कई टूरिस्ट जगहों को बिहार सरकार डेवलप कर रही है ताकि, बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों से लोग भी यहां पहुंचे और खूबसूरत नजारों का आनंद लें. बिहार में पिछले दिनों से लगातार तपती गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा था. लेकिन, इस बीच मानसून के एक्टिव होने के बाद झमाझम बारिश का दौर जारी है. वहीं, बिहार में एक ऐसी जगह है, जहां आप गोवा जैसी मजा ले सकते सकते हैं. दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले का खरौना नहर बेहद आकर्षक है. यदि आप ठंडक के साथ सुकून के पल अपने पसंदीदा लोगों के साथ बिताना चाहते हैं तो, खरौना नहर जा सकते हैं.

ऐसी जगह जहां प्रकृति खुद करती है स्वागत

कहा जाता है कि, मुजफ्फरपुर जिले के खरौना नहर में प्रकृति खुद स्वागत करती है. शहर से सटे और पताही हवाई अड्डा के ठीक सामने जिले का खरौना नहर इन दिनों गर्मी में लोगों के लिए सबसे बड़ा राहत केंद्र बन गया है. गर्मी के दिनों में खरौना नहर में नहाने का मजा किसी महंगे वॉटर पार्क से कम नहीं है. बल्कि कई गुना ज्यादा है. बता दें कि, इस नहर में सभी उम्र के लोग आनंद लेने पहुंचते हैं. यहां पानी की कलकल ध्वनि, चिड़ियों की चहचहाट और हरियाली से घिरी यह जगह ऐसी प्रतीत होती है जैसे कि, शहर से कुछ दूर प्रकृति की गोद में बसा स्वर्ग हो.

लोगों के लिए बना पिकनिक स्पॉट

यहां घूमने आने वाले लोग खूबसूरत नजारों को कैप्चर जरूर कर रहे हैं. देखा जाए तो यह जगह पिकनिक स्पॉट बन गया है. कई लोग अपने पूरे परिवार के साथ यहां मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं. बता दें कि, गर्मी के दिनों में यहां अधिक भीड़ लगती हैं. लोग यहां स्विमिंग सीखने भी आते हैं. बता दें कि, इस जगह को टूरिस्ट प्लेस के जैसा डेवलप किया जा रहा है. लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, यहां की साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है. साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर भी अहम कदम उठाए जायेंगे.

Also Read: Pension Yojna: बिहार में अब डबल से भी ज्यादा मिलेगी इन लोगों को पेंशन… सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >